सांडी (हरदोई)। थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की। जिसकी कीमत दो लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
सांडी थानाध्यक्ष छोटे लाल ने बताया कि पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर में हरपालपुर निवासी मनोज कुमार के पास से 54 पेटी और 32 पौआ देसी शराब बरामद की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से कुल 2430 पौआ बरामद हुए हैं। उनके पास से तीन प्लास्टिक के बोतलों में मिश्रित शराब, तीन डिस्पोवेन इंजेक्शन, सीरिंज व फैवीक्विक बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। टीम में आबकारी एसआई गिरीराज सिंह, बद्रीनाथ, आनंद कुमार श्रीवास्तव, जितेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)