फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हत्या के मामले में फरार चल रहे भाजपा नेता को पुलिस ने पकड़ा, भेजा जेल

Mon, 13 Mar 2023 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के मामले में फरार चल रहे भाजपा नेता को पुलिस ने पकड़ा, भेजा जेल
विज्ञापन

- 1997 में हुई थी हत्या, एएसजे कोर्ट ने जारी किया था गैर जमानती वारंट
- वर्ष 2012 में हरदोई सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर लड़ा था चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। वर्ष 1997 में हुई एक हत्या के मामले में फरार चल रहे भाजपा नेता को पुलिस ने रविवार को पकड़ लिया। पुलिस ने उन्हें उस समय गिरफ्तार किया जब, वह आवास विकास कालोनी स्थित भाजपा विधायक के घर के बाहर पहुंचे थे, हालांकि उन्होंने बचने का काफी प्रयास किया और पुलिस को कई किलोमीटर की दौड़ लगवाई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हत्या के मामले में भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह भवानी फरार चल रहे थे। इस मामले में अपर जिला सत्र न्यायालय से उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। उनके खिलाफ हत्या के इस मामले के अलावा और भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनकी हिस्ट्रीशीट भी खुली है। फरार चले भाजपा नेता हत्या आरोपित शैलेंद्र सिंह भवानी के रविवार रात पुलिस को कोतवाली देहात क्षेत्र में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने पकड़ने के लिए पीछा किया। बताया गया कि आवास विकास कालोनी में भाजपा के एक विधायक के आवास के बाहर उन्हें पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

2012 में लड़ा था विधानसभा चुनाव
वर्ष 2012 के विधानसभा सामान्य चुनाव में शैलेंद्र सिंह भवानी ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। यह चुनाव हार गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें