फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कायाकल्प अवार्ड में फिर पिहानी सीएचसी अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए वर्ष 2023-24 का कायाकल्प अवार्ड भी पिहानी सीएचसी के हिस्से में आया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से अवार्ड में मिलने वाले 15,00,000 रुपये के 75 प्रतिशत रुपये सुविधाओं पर व्यय होंगे।
विज्ञापन

अवार्ड स्कीम के तहत गत दिवस राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने 425 सीएचसी का तीन चरणों में असेसमेंट किया था। अंतिम असेसमेंट के बाद पिहानी सीएचसी को प्रथम रैंक मिली है। सीएचसी को कुल 15,00,000 रुपये मिलेंगे।
अधीक्षक डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की व्यवस्था के तहत इसके 75 प्रतिशत रुपये गैप क्लोजर, सुंदरीकरण, रखरखाव व स्वच्छता पर व्यय किए जाएंगे। 25 प्रतिशत रुपये सीएचसी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों के उत्साहवर्धन आदि पर व्यय होंगे। इसका श्रेय स्टाफ को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें