फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: शिकायत निस्तारण में लापरवाही पर पिहानी बीडीओ प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर अधिकारियों पर कार्रवाई जारी हैं। शिकायत की जांच नियत प्रारूप न करने और शिकायतकर्ता की संतुष्टि प्राप्त न करने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इस पर पिहानी के बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है।
तहसील शाहाबाद व ब्लॉक पिहानी के ररी निवासी रोहित शुक्ला ने चार जुलाई को समन्वित शिकायत निवारण पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने निस्तारित शिकायत के फीडबैक में पाया कि शिकायतकर्ता ने असंतुष्टि का भाव प्रदर्शित किया है। शिकायतकर्ता ने कहा है कि वर्ष 2019 से वह प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ के लिए अपनी फरियाद कर रहा है। पंचायत सचिव भी कई बार जांच कर चुके हैं और आश्वासन देकर चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने कहा है कि पंचायत सचिव ने बात करने पर दो हजार रुपये की मांग की और कहा कि खाता में रुपये आ जाएंगे जबकि, गांव में एक तिहाई आवास अपात्रों के बनवा दिए गए हैं। डीएम ने बताया कि शिकायत की जांच की जिम्मेदारी पिहानी बीडीओ उदयबीर दुबे को सौंपी गई। बीडीओ ने अव्वल तो जांच ही नहीं की और इससे शिकायत डिफाल्टर श्रेणी में चली गई। डिफाल्टर श्रेणी में शिकायत के जाने पर निम्न स्तर की आख्या पोर्टल पर अपलोड की गई। बताया कि कर्मचारी पर भ्रष्टाचार के लगे आरोपों की जांच में शिथिलता के लिए बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें