फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खेल रहे बच्चे को पिकअप डाला ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रावतपुर में घर के बाहर खेल रहे बच्चे को पिकअप ने रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

राघवपुर निवासी अरविंद कुमार खेती करता है। उसका पुत्र विवेक (4) शुक्रवार देर शाम घर के बाहर सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान उधर से गुजरी आम लदी पिकअप ने विवेक को रौंद दिया। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, विवेक की सांसें थम चुकी थीं। घटना से गांव में कोहराम मच गया। इसी दौरान चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें