फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से छात्र की मौत

Tue, 24 Jul 2018 11:42 PM IST
hardoi
विज्ञापन
मृतक की मां श्रुति कुशवाहा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सांडी मार्ग पर साइकिल से स्कूल से घर जा रहे छात्र को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सराय थोक पश्चिमी निवासी विवेक (15) पुत्र स्व राकेश कुशवाहा सांडी रोड स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज में कक्षा दस का छात्र था। मंगलवार को वह स्कूल से साइकिल से वापस घर जा रहा था। सांडी रोड पर पावर हाउस के निकट तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां श्रुति कुशवाहा नगर पालिका परिषद में माली हैं। पालिका परिषद के अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर नगर पालिकाकर्मियों और सभासदों के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया। विवेक के परिवार में बड़ी बहन शिखा, छोटे भाई अभिषेक और कुणाल हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें