शाहाबाद। कोतवाली के एक गांव में एक युवक घर में सो रही चौदह वर्षीय किशोरी को उठा ले गया। दुष्कर्म के बाद किशोरी को घर के पास छोड़कर भाग गया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि शनिवार रात उसकी 14 वर्षीय पुत्री घर पर थी। रात करीब 11 बजे वह लापता हो गई। पुत्री की खोजबीन की। बताया कि सुबह करीब चार बजे किशोरी घर के पास बदहवास हालत में मिली। पीड़ित किशोरी ने परिवारीजनों को बताया कि चांद मियां, राजू व माजिद उसे सोते समय मुंह दबाकर उठा ले गए थे। जहां पर दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरी की जानकारी के आधार पर पिता ने आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। रिपोर्ट आने का इंतजार है। अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। (संवाद)