फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पीड़िता बोली- आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बनाए, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 26 Jan 2023 06:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

पाली थाना क्षेत्र में युवती को शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने बुआ के लड़के पर ही आरोप लगाए हैं। एएसपी पूर्वी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत मिली है, रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर दुराचार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में पाली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने बुआ के पुत्र पर ही शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। युवती ने बुधवार को एएसपी पूर्वी से शिकायत की है। मामले में शहर पुलिस को जांच कर कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र रहने वाली युवती ने एएसपी को बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र में रहकर वह पढ़ाई कर रही है। बुआ के पुत्र से उसका संपर्क  हुआ। उसने शादी का झांसा देकर तीन वर्ष तक शारीरिक शोषण किया। शारीरिक संबंध बनाए और इसके आपत्तिजनक फोटो व वीडियो भी बना लिए।
युवती ने बताया कि जब परिवार के लोगों ने शादी का दबाव बनाया तो, वह वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। एएसपी पूर्वी अनिल कुमार यादव ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें