बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बीएससी में पढ़ाने वाली छात्रा ने थाने में तहरीर दी है। इसने बताया कि करीब एक साल पहले वह घर से साइकिल से स्कूल जाती थी। इस दौरान रास्ते में गांव निवासी सागर सोनी ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने अश्लील फोटो खींच लिया।
इसके बाद से लगातार वह उसे ब्लैक मेल कर रहा था। एक जनवरी को आरोपी ने उसके साथ दोबारा शारीरिक संबंध बनाने लिए कहा। उसके इन्कार करने पर आरोपी ने उसके फोन पर अश्लील फोटो भेजकर 50 हजार रुपये और घर में रखे जेवरों की मांग की।
रुपये व सामान नहीं देने पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया की पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।