फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सीमा विस्तार पर लोग रख सकेंगे अपनी राय

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नगर पालिका परिषद हरदोई के सीमा विस्तार से जुड़ी आपत्तियों और सुझाव का एक बार फिर से परीक्षण और निस्तारण किया जाएगा। नगर विकास विभाग ने शासन स्तर पर प्राप्त 1620 आपत्तियों और सुझाव के निराकरण की रिपोर्ट मांगी है। डीएम एमपी सिंह ने एडीएम की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति का गठन करते हुए एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

नगरीय निकायों के सीमा विस्तार के क्रम में हरदोई पालिका परिषद की सीमा से सटे 10 ग्रामों को शामिल करते हुए प्रस्ताव तैयार किया गया था। 15 दिसंबर 2022 को पालिका को उच्चीकृत किए जाने के उद्देश्य से प्रस्ताव को अनंतिम रूप से अधिसूचित कराया गया।
डीएम ने जारी आदेश में कहा है कि शासन स्तर पर अलग-अलग व्यक्तियों से 1620 आपत्तियां और सुझाव प्राप्त हुए थे। डीएम ने बताया कि एडीएम वंदना त्रिवेदी की अध्यक्षता में गठित समिति में सदर एसडीएम स्वाती शुक्ला, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम, सदर तहसीलदार डा. प्रतीत त्रिपाठी और ईओ रविशंकर शुक्ला को सदस्य नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें