शहर में होली को लेकर फुटपाथ पर लगी दुकानों से
अतिक्रमण काफी बढ़ गया। ऐसे में सड़कें संकरी हो जाने की वजह से जाम की
समस्या से लोग परेशान हो गए। शहर के सिनेमा चौराहा, नुमाइश चौराहा, बड़ा
चौराहा, छोटा चौराहा सहित समस्त प्रमुख मार्गों पर जाम की समस्या बनी रही,
जिससे लोगाें को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।