फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पॉस कालोनी में पेयजल समस्या से जूझ रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। नगर के कोयल बाग कालोनी की पॉश कालोनी में गिनी जाती है। मगर यहां के निवासी कई माह से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। जिसका स्थाई समाधान नहीं हो सका है। इससे वहां के निवासियों को भीषण गर्मी में बूंद- बूंद पानी को तरस रहे है। वहीं बिजली कटौती के चलते कई इलाकों में सप्लाई का पानी नहीं आने से लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ा।
शहर के कोयल बाग कालोनी को पॉश कालोनी में गिना जाता है। इसमें अधिकतर सरकारी कर्मचारी और अधिकारी रह रहे हैं। इस कालोनी में विगत पांच माह से पेयजल समस्या है। गली नंबर दो में पाइप लाइन में पानी ही नहीं आ रहा है, वहीं गली नंबर तीन में गंदा पानी आ रहा है। जिसको पीने के लिए उपयोग नहीं किया जा सकता है। यहां जो हैंडपंप भी लगाए गए है, वह भी खराब पड़े हुए हैं। इस कालोनी में करीब चार सौ परिवार रह रहे हैं। मगर उनको बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

कई बार कालोनी के निवासियों की ओर से शिकायत की गई और पालिका प्रशासन की ओर से पाइप लाइन को सही भी कराया गया, मगर पाइप लाइन काफी पुरानी हो जाने से उसका स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा है। इसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं देर रात आई आंधी के चलते शहर के अब्दुल पुरवा, रद्धेपुरवा, आजाद नगर, पिहानी चुंगी, सिविल लाइन सहित कई मोहल्लों में बिजली कटने से सप्लाई का पानी नहीं आया। जिससे चलते लोगों को सुबह पानी के लिए परेशान होना पड़ा।
कालोनी निवासियों ने सुनाई व्यथा-
फोटो- 05
कालोनी निवासी आशा ने बताया कि पानी की समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा है। जो पानी आ भी रहा है, उसको पीने के लिए प्रयोग नहीं किया जा सकता है।
फोटो-06-
कालोनी निवासी नीलम ने बताया कि घर के कार्यों के लिए काफी दूर से पानी लाना पड़ता है। पाइप लाइन में पहले तो पानी आता नहीं और जो आता है, वह ऐसा नहीं होता है, जिससे बर्तन व कपड़े भी साफ किए जा सके।
विज्ञापन

फोटो-07-
कालोनी निवासी शोभिता अस्थाना ने बताया कि उन लोगों को पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है। हर परिवार प्रतिदिन पानी की कैन मंगाते हैं।
फोटो-08-
कालोनी की मंजू सिंह ने बताया कि पानी के लिए हैंडपंप भी लगाए गए हैं, मगर वह अधिकांश खराब है। ऐसे में जो चल रहे हैं, उन पर भारी भीड़ हो जाती है। इससे समय बर्बाद होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें