फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गलन से ठिठुरे लोग, धूप से नहीं मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सर्द हवा व गलन से रविवार को भी लोग परेशान रहे। दोपहर बार सूर्य देव तो दिखे मगर धूप में तेजी न होने से लोगों को सर्दी से कोई राहत नहीं मिली। अगले दो कोहरा व सर्दी का प्रकोप इसी तरह रहने की संभावना जताई गई है। रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन

रविवार सुबह बादल छाने के साथ ही कोहरा भी रहा। दृश्यता 500 मीटर क करीब रही। पूरे दिन चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। सर्द हवा चलने और धूप न निकलने से लोग गलन से परेशान रहे। अवकाश का दिन होने के कारण सड़क पर लोगों की आवाजाही कम रही। बाजार में भी रौनक कम रही। दोपहर बाद सूरज चमके, मगर उसमें तेजी नहीं दिखी। इससे लोगों को सर्दी से कोई राहत नहीं मिली। लोग ने सर्दी से बचाव के लिए अलावा का सहारा लिया। शाम होते होते गलन और बढ़ गई। वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा। वेधशाला प्रभारी के अनुसार, सोमवार सुबह घना कोहरा रहने की संभावना है। सर्दी से कोई राहत मिलने की उमीद नहीं हैं। सोमवार और मंगलवार को तापमान में गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें