फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरदोईः शीत लहर से कांपे लोग, पारा पहुंचा पांच

विज्ञापन
फोटो-42- राम जानकी मंदिर के बाहर बच्चों के साथ जाती महिला - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। सर्दी का सितम कम नहीं हो रहा है। शीतलहर जारी है। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तापमान गिरने व शीतलहर के कारण लोग पूरे दिन सर्दी से ठिठुरते रहे। सर्दी से बचने के लिए किसी ने आग का सहारा लिया जो कोई चाय आदि से खुद को सर्दी से बचाने में लगा रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह भी कोहरे व शीतलहर से हुई। सुबह कोहरे के कारण दृश्यता सौ से दो सौ मीटर के बीच रही। कोहरे के कारण वाहनों की गति कम रही। इसके साथ ही पूरे दिन चार किमी की रफ्तार से पछुआ हवा चलती रही। शीतलहर के बीच दोपहर में धूप निकली, मगर उससे भी शीतलहर पर कोई असर नहीं दिखा।
लोगों को धूप से कुछ देर राहत तो मिली। मगर दोपहर बाद फिर से सर्दी बढ़ गई। सर्दी के कारण शहर के रोडवेज बस स्टैंड के पास लोग अलाव के आसपास एकत्रित रहे। कचहरी परिसर में आने वाले फरियादी भी आग तलाशते दिखे। सर्दी से बचने के लिए बाजार में लोगों ने गर्म कपड़ों की खरीदारी की।
विज्ञापन

विद्यालय बंद होने केे बावजूद विद्यार्थियों को कोचिंग जाना पड़ रहा है। वह भी गर्म कपड़ों से अपना बचाव करते रहे। पूरे दिन सर्दी से लोग परेशान रहे। वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा ने बताया कि अभी सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। अभी मौसम के ऐसे ही रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

इस तरह गिरा तापमान
दिन अधिकतम पारा न्यूनतम तापमान
1 जनवरी 14 7
2 जनवरी 15 7
3 जनवरी 12.5 6.5
4 जनवरी 10 6.5
5 जनवरी 10 6.5
6 जनवरी 12 5
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

फोटो-15- ओवर ब्रिज पर धुंध में जाते वाहन- फोटो : HARDOI

फोटो-16- सिनेमा रोड पर जाती छात्राएं- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें