मल्लावां के बड़ा चौराहा पर सड़क जामकर विरोध प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : मल्लावां के बड़ा चौराहा पर सड़क जामकर विरोध प्रदर्शन करते लोग।
मल्लावां। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडा के साथ प्रोफाइल फोटो लगाने पर हिंदू संगठन के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं में रोष पनप गया। लोगों ने बड़ा चौराहा पर विरोध प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया। जिससे करीब 15 मिनट तक यातायात बाधित रहा।सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक की प्रोफाइल पर पाकिस्तान के झंडे के साथ युवक ने फोटो लगाकर वायरल कर दी। रविवार को वायरल हुई फोटो पर हिंदू संगठन के लोगों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर त्यागी बाबा अरविंद, गोविंद,अजीत, तेजसिंह, विशाल, आदर्श समेत दो दर्जन लोगों हस्ताक्षर से पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें बताया कि रविवार को कस्बे के बड़ा दरवाजा निवासी एक मुस्लिम युवक ने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर अपने साथ पाकिस्तान के झंडे को लगाकर वायरल किया है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी की मांग की। थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।