फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लोगों ने बच्चा चोर को दबोचा, धुनाई कर पुलिस को सौंपा

Mon, 12 Sep 2022 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई

सार

मारपीट के दौरान आरोपी ने पूछताछ में दो बच्चों को अलग-अलग स्थानों से चुराकर बेचे जाने की बात स्वीकार की है। लोगों ने आरोपी को रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को सौंप दिया।
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर मुजफ्ता सति अतरौली रेलवे स्टेशन पर रविवार को लोगों ने एक बच्चा चोर को दबोच लिया। जमकर धुनाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। रविवार दोपहर बरेली पैसेंजर अलीगढ़ जा रही थी। रेल में एक व्यक्ति ने महिला का बच्चा चुराने की कोशिश की।

विज्ञापन


इसी दौरान लोगों की नजर उस पर पड़ गई। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी लात घूंसों से जमकर धुनाई कर कर दी। इससे उसके चोटें आई है। मारपीट के दौरान उसने पूछताछ में दो बच्चों को अलग-अलग स्थानों से चुराकर बेचे जाने की बात स्वीकार की है। लोगों ने आरोपी को रेलवे स्टेशन पर जीआरपी को सौंप दिया। जीआरपी ने उसे अतरौली पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस पूछताछ में जुटी है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें