हरदोई। राष्ट्रीय युवा सप्ताह में युवाओं के कौशल विकास और प्रदर्शनी को लोगोें ने देखा और सराहा। वक्ताओं ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए बिना रुके लक्ष्य की ओर से बढ़ने के प्रेरित किया।
स्वामी विवेकानंद जयंती पर शुरु हुए राष्ट्रीय युवा सप्ताह में विकास खंड मल्लावां के लच्छीपुर के प्रखर विद्यापीठ इंटर कॉलेज में कौशल विकास दिवस पर कार्यक्रम हुए। युवाओं ने कौशल विकास और प्रदर्शनी के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला युवा अधिकारी प्रतिमा वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय युवा सप्ताह पर कौशल विकास दिवस व प्रदर्शनी का शुभारंभ भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रधान धर्मेंद्र कुमार ने किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक, चंद्रशेखर, वीरेंद्र सिंह व युवा मंडल सदस्य सीमा देवी ने कहा कि युवाओं को स्वामी जी के जीवनदर्शन से सीख और प्रेरणा लेनी चाहिए। स्वामी जी ने कहा था कि लक्ष्य को पाने के लिए उसके पीछे तब तक लगे रहो, जब तक कि हासिल न हो जाए।
कहा कि इसके लिए युवाओं को कड़ी मेहनत और लगन की जरुरत है। लक्ष्य तय करने से नहीं बल्कि, पाने के लिए दिनरात मेहनत करनी चाहिए। कार्यक्रम में विद्यार्थी सहित क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।