फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एक करोड़ 13 लाख से बनेगा पीडियाट्रिक वार्ड

Mon, 03 Apr 2023 08:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। छोटे-छोटे बीमार होने वाले बच्चों के लिए एक अच्छी खबर है। अब इनके इलाज के लिए राजधानी तक का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अब मेडिकल कॉलेज में ही बच्चों के इलाज के लिए एक यूनिट तैयार होगी। यहां पर उन्हें इलाज मिलेगा। इसकी शुरुआत शुरू हो गई है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में पहले चरण में 42 बेड का पीडियाट्रिक वार्ड बनेगा। जिसके निर्माण कार्य के लिए सोमवार को भूमि पूजन किया गया। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सोसाइटी के प्रिंसिपल डॉ आर्य देश दीपक ने बताया कि सरकार की मंशा है कि मेडिकल कॉलेज में छोटे-छोटे बच्चों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए मेडिकल कॉलेज में बच्चों के इलाज के लिए एक अलग से यूनिट बननी है।
बताया कि अभी शुरुआती दौर में यहां पर 42 बेड का पीडियाट्रिक वार्ड बनाया जाएगा। जिसकी लागत एक करोड़ 13 लाख है। यहां पर 4 बड़े वेंटिलेटर व 12 छोटे वेंटिलेटर रहेंगे। इसके अलावा 20 सामान्य बेड रहेंगे। यहां पर बच्चों के बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जल्द ही इस भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस मौके पर कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम हरदोई व मेडिकल कॉलेज के सभी डॉक्टर व फार्मास्टि विजय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें