फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पीडियाट्रिक वार्ड फुल, एक बेड पर दो-दो भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। इन दिनों बच्चों में संक्रामक बीमारी और बुखार के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। हाल यह है कि पीडियाट्रिक वार्ड में बेड फुल हो गए हैं। मजबूरन एक बेड पर दो बच्चों को भर्ती किया जा रहा है।
मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला अस्पताल में बाल चिकित्सा गहन देखभाल ईकाई (पीडियाट्रिक वार्ड) स्थित है। यहां पर पिछले तीन दिनों से मरीजों की संख्या काफी बढ़ी हुई है। जिसकी वजह से एक बेड पर दो-दो बीमार बच्चों को रखा जा रहा है। गुरुवार को वार्ड में 15 बच्चों को इलाज चल रहा है जबकि छह बच्चों को कुछ आराम मिलने पर छुट्टी दे दी गई थी।
विज्ञापन

केस एक
कोतवाली शहर के मोहल्ला गुप्ता कॉलोनी निवासी कृष्णहरी दीक्षित की पुत्री शुभ्रा (12) व छोटी बहन अदिति (11) को पिछले तीन दिनों से बुखार आ रहा है। मंगलवार को परिजनों ने दोनों पुत्रियों को पीडियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया। जहां बेड खाली न होने से एक बेड पर दोनों बहनों को शिफ्ट कर इलाज शुरु किया गया। दोनों का इलाज चल रहा है।

केस दो
टड़ियावां थाना के खजुआ गांव निवासी सोनी पत्नी अशोक ने बताया कि उसकी छह वर्षीय पुत्री वंदना को मंगलवार से तेज बुखार के साथ झटके आ रहे हैं। डॉक्टर से परामर्श लिया। उन्होंने भर्ती कर लिया। बेड खाली न होने से बेंच पर बीमार पुत्री को शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन

वर्जन
पीडियार्टिक वार्ड में 10 बेड हैं। अभी बच्चों की नई यूनिट का भवन निमार्णाधीन है। भवन बनने के बाद 42 बेड बढ़ जाएगे। फिलहाल अभी किसी न किसी तरह से इलाज किया जा रहा है।
डाॅ. जेके वर्मा
सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें