फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती मिले मरीज, नहीं मिले कोई अभिलेख

विज्ञापन
विज्ञापन
टड़ियावां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टड़ियावां का निरीक्षण शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया। इस दौरान बड़े पैमाने पर खामियां मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई। व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। गैर हाजिर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही। सीएमओ ने दो प्राइवेट अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों ही अस्पतालों के जिम्मेदार पंजीकरण के अभिलेख नहीं दिखा पाए, जबकि यहां बड़ी संख्या में मरीज भर्ती मिले।
विज्ञापन

सीएमओ डा. रोहताश कुमार को सीएचसी में भर्ती मरीजों के बेड पर अस्पताल के चादर नहीं मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। यहां महिला चिकित्सक डा. यामिनी वर्मा, ब्लाक प्रोजेक्ट मैनेजर गायत्री, ब्लाक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर लक्ष्मी गैर हाजिर मिलीं। ब्लाक अकाउंटर मैनेजर शोएब अहमद और कंप्यूटर ऑपरेटर शिवम भी गैर हाजिर मिले। इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की बात सीएमओ ने कही है। इसके बाद सीएमओ ने मायाराज हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर का निरीक्षण किया। पंजीकरण मांगे जाने पर अभिलेख नहीं दिखाए जा सके। यहीं पास में एक मेडिकल स्टोर संचालित था। इसके संचालक लाइसेंस नहीं दिखा पाए।
सीएमओ ने बृजमोती हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया। यहां भी पंजीकरण के अभिलेख जिम्मेदार नहीं दिखा सके। इस पर सीएमओ ने जमकर फटकारा और नोटिस जारी करने के आदेश दिए। सीएमओ के क्षेत्र में निरीक्षण पर होने की जानकारी पर कई अवैध लैब और अस्पतालों में भी ताले पड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें