फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में बह गए पैच वर्क, गड्ढ़े बने मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बारिश के मौसम से पहले सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए पैचवर्क के नाम पर ईंटें और मिट्टी भर दी गई। बारिश में ये पैचवर्क धुल गया है। ये गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। हादसा होने की आशंका बढ़ गई है। लोग यही कहते दिख रहे हैं कि ऐ भाई जरा संभलकर चलो।
विज्ञापन

लखनऊ रोड से सरकुलर रोड को जोड़ने वाली जिला पंचायत की लिंक रोड पर एआरटीओ कार्यालय, अन्य सरकारी दफ्तरों के साथ रिहायशी कालोनियां हैं। 10 साल पहले इस सड़क का निर्माण कराया गया था। दोनों ओर पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से सड़क पर जलभराव होता है। बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिन्हें कुछ समय पहले मिट्टी से भरा गया, जो बारिश में बह गई।
सोल्जर बोर्ड चौराहे के पास सड़क के पास बने गड्ढे अब खतरे की घंटी बजा रहे हैं। सिनेमा रोड से आने वाली इस सड़क पर बारिश से पहले गड्ढों को भरने के लिए पैच वर्क के नाम पर ईंटें भर दिए गए। बारिश के कारण गड्ढे और बड़े हो गए हैं। इनमें जलभराव है। ये खतरे की घंटी बजा रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल चौराहे से नघेटा रोड पर कई स्थानों पर गड्ढे हैं। इन गड्ढों को कुछ समय पूर्व ईंटा राखी से भर दिया गया था। पैच वर्क के नाम पर हुआ कार्य बारिश में धुल गया। जलभराव के कारण सड़क पर पैदल आवाजाही किसी मुसीबत से कम नहीं है। दुपहिया वाहनों के लिए दुर्घटना की आशंका है।
जहां कहीं गड्ढों में पानी भर रहा वहां पर मिट्टी भरने का कार्य किया जाएगा। डामरी पैचवर्क बारिश के मौसम के बाद कराएं जाएंगे।- रविशंकर, ईओ
गड्ढों में भरा पानी बढ़ा रहा परेेशानी
मल्लावां। क्षेत्र की बीकापुर बरौना सड़क की दूरी करीब चार किलोमीटर है। ये सड़क पीडब्लूडी के अंतर्गत आती है। सड़क की कई वर्ष से मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे गिट्टी उखड़ गई है। बरसात में गड्ढों में जलभराव होने से अक्सर बाइक व साइकिल सवार गिरकर चुटहिल हो जाते हैं। इस सड़क से गोसवा, बीकापुर, मेहंदीखेड़ा, बरौना, सलेमपुर, बखोरा, नसीपुर के लोगों का आवागमन रहता है।
ये सड़क मल्लावां और संडीला रोड को जोड़ती है। इसी सड़क से प्रसिद्ध इटिया देवी का मंदिर का रास्ता है। बीकापुर निवासी मनोज ने बताया कि इस सड़क के करीब दो किमी के एक टुकड़े की करीब दो वर्ष पहले पैचिंग की गई थी।
जबकि बाकी दो किलोमीटर सड़क की आठ वर्ष पहले बनने के बाद से अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है। क्षेत्र के निवासी विनोद, सुशील, अनूप, पिंकू ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। पीडब्लूडी बिलग्राम खंड दो के अधिशासी अभियंता ब्रजेश कुमार ने बताया कि सड़क की जांच कराकर जल्द मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें