हरदोई। मौसम के तेवर कड़क है। तेज धूप के बीच गर्मी सितम ढा रही है। मौसम के मिजाज गर्म होने से ताल तलैया सूख चुके है।
मौसम वेधशाला के पर्यवेक्षक रमेश चंद्र ने बताया कि सामान्य रूप से मानसून का आगाज 15 जून के बाद एवं प्री मानसून की बारिश 1 जून के बाद हो जाती है।
इस लिहाज से अभी मानसून यदि लेट न हुआ तो 20 जून तक आ सकता है, मगर मानसून से पहले लगातार तेज धूप होना अच्छे संकेत नहीं है ।
इस बार मौसम के मिजाज काफी कड़क है और बूंदाबांदी न होने एवं बादल न आना चौकाना वाला है ।
बताया कि फिलहाल अभी मौसम के तेवर कड़क बने रहेंगे ।