हरदोई। परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के अभिभावक इस बार अपने बच्चों से पूछ सकेंगे कि परीक्षा में किस- किस प्रश्नों के उत्तर लिखे हैं। इस बार विद्यार्थियों को प्रिंटेड प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए गए है। परिषदीय विद्यालयों की प्रथम दिन परीक्षा में शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
जिले के 3446 परिषदीय विद्यालयों में बुधवार से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हुईं। परीक्षा के लिए चार लाख छह हजार 507 विद्यार्थियों का पंजीकरण हैं। इसमें से कक्षा एक की परीक्षा मौखिक हो रही है। कक्षा दो से आठ तक तीन लाख 68 हजार 217 विद्यार्थियों की परीक्षाएं लिखित हो रही है। परिषदीय विद्यालयों को प्रश्नपत्र और कॉपियां उपलब्ध कराने के लिए शासन की ओर से नियमित धनराशि उपलब्ध नहीं हो पाती थी।
समय से धनराशि न मिलने से वार्षिक परीक्षा के दौरान शिक्षकों को प्रश्न ब्लैक बोर्ड पर लिखने पड़ते थे। मगर इस बार शासन से समय से धनराशि उपलब्ध करा दी गई। इससे विद्यालयों में प्रश्नपत्र उपलब्ध करा दिए गए। बुधवार को हुई परीक्षा में विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र उपलब्ध कराएं गए। जिला समन्वयक राकेश शुक्ला ने बताया कि सभी विद्यालयों में परीक्षा शांतिपूर्वक हुई।
माधौगंज। बुधवार को पहले दिन कक्षा 6 से 8 तक प्रथम पाली में गणित विषय की और द्वितीय पाली में कला विषय की परीक्षा हुई। क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय पिलखना, उच्य प्राथमिक विद्यालय हसनपुर ज्योली, क्योटी, कुरसठ,कन्या कुरसाठ में परीक्षाएं हुईं।
इसके अलावा कंपोजिट शुक्लापुर भगत, कंपोजिट गौतरा प्राथमिक विद्यालय रुद्दीखेड़ा, बढ़ैयाखेड़ा, सौहार, टेढिया, बरहस, चंदीपुर, देवीपुरवा, सेवढई, अटवा, बघौडा में परीक्षाएं संपन्न हुईं। प्रश्नपत्र मिलने से विद्यार्थी काफी खुश थे।