माधौगंज। अपात्रों को आवास देने के मामले में रिश्वत मांगने की शिकायत जनसुनवाई के माध्यम से सीएम व डीएम से की गई। इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुरसठ बुजर्ग देहात के मजरा देबियापुर निवासी सुमन व कांति ने जनसुनवाई के माध्यम से मुख्यमंत्री व डीएम से शिकायत की है। बताया कि उनका सूची में नाम है, जिसको लेकर ग्राम पंचायत सचिव धनउगाही कर रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने से पहले 25 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। कह रहे हैं कि शिकायतों से कोई फर्क नहीं पड़ता है, जिसके पास जाना हो जा सकती हो। रुपये दिए जाएंगे तभी आवास का लाभ मिल पाएगा। शिकायतकर्ता दोनों महिलाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें पंचायत सचिव पर धन उगाही के आरोप लगा रहीं हैं। बीडीओ संजय दोहरे ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।