फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: सिपाही ने नौकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख 40 हजार हड़पे

Mon, 13 Feb 2023 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएसी जवान ने नौकरी दिलाने के नाम पर 5.40 लाख हड़पे
विज्ञापन

- साथियों के साथ नोएडा ले जाकर दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। 32वीं वाहिनी पीएसी सरोजनी नगर लखनऊ में तैनात एक जवान और उसके दो अन्य अज्ञात साथियों पर नौकरी के नाम पर ठगी करने के आरोप में डीजीपी के आदेश पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज की है।
जनपद बरेली के थाना फतेहगंज पूर्वी निवासी प्रदीप पांडेय ने आरोप लगाया है कि करीब आठ साल पहले ट्रेन में यात्रा के दौरान हरदोई शहर कोतवाली के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी राजीव पांडेय से उसका परिचय हुआ था। राजीव पांडे ने खुद को डीजीपी कार्यालय में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात होना बताया था। इसके बाद राजीव पांडे ने भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी लगवाने की बात कही।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में कई लोगों की नौकरी लगवाने की बात कही। उसने कहा था कि उसकी दो लाख रुपये में ही नौकरी लग जाएगी। इसके बाद आठ दिसंबर 2019 को उसने एक लाख रुपये नौकरी लगवाने के नाम पर ले लिया। 12 दिसंबर 2019 को हरदोई रेलवे स्टेशन पर बुलाया और 15 दिन में नियुक्ति पत्र देने का दावा किया। इसके बाद 50 हजार रुपये और ले लिए। धीरे-धीरे कर उसने अपने रिश्तेदारों से पैसे लेकर दिए कुछ रुपये उसके खाते में भी भेजे।
विज्ञापन

पैसे लेने के बाद राजीव पांडे उसे नोएडा लेकर गए जहां दो अन्य लोग भी मिले जो खुद को भारतीय स्टेट बैंक का अधिकारी बताया। सात फरवरी 2021 को यह नियुक्ति पत्र उसे दिया। उसने नियुक्ति पत्र देखकर विभाग के लोगों से जानकारी पर पता चला फर्जी है। सीओ सिटी विनोद द्विवेदी ने बताया मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें