- एसडीएम धीरेंद्र श्रीवास्तव ने पालिका पहुंचकर सभासदों से की वार्ता, दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहानी। नगर पालिका परिषद कार्यालय में बाहरी व्यक्तियों की ओर पालिका कर्मियों को निर्देश देने और सभासदों से अभद्रता की शिकायत की शुक्रवार को एसडीएम शाहाबाद धीरेंद्र श्रीवास्तव ने जांच की।
उन्होंने कहा कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को पालिका कार्यालय में बैठ कर कर्मियों को दिशा निर्देश दिए जाने पर सख्ती कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शिकायतकर्ता सभासदों से बातचीत की है। कर्मचारियों को बताया कि सभी सभासदों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करें। उनके साथ अभद्रता की शिकायत अब नहीं आए। पालिका में कुछ दिनों पूर्व कस्बे के दो व्यक्तियों के जरिए चेयरमैन कक्ष में बैठकर कर्मियों को दिशा निर्देश दिए जाने की शिकायत पर एसडीएम ने कहा कि बाहरी व्यक्ति को पालिका कर्मियों को दिशा निर्देश देने का कोई अधिकार नहीं है। ईओ को निर्देशित किया कि इस पर सख्ती अपनाएं। एसडीएम ने चेयरमैन शाहीन बेगम से फोन पर वार्ता करते हुए व्यवस्था में सहयोग मांगा। उन्होंने एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण किया।