फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पटरी से उतरा त्योहार विशेष ट्रेनों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। रेलवे ने त्योहार पर विशेष ट्रेन का संचालन तो किया लेकिन ट्रेनें समय से नहीं चल पा रही हैं। घंटों देरी से चल रहीं ट्रेनों की वजह से यात्रियों को बेहद परेशान होना पड़ रहा है। दिवाली पर लोगों को अपने गंतव्य तक लाने ले जाने के लिए रेलवे ने त्योहार विशेष ट्रेन संचालित की है। स्थानीय स्टेशन पर एक दो विशेष ट्रेन का स्टापेज होता है। लेकिन इन ट्रेनों में सफर करने वालों को बेहद परेशान होना पड़ रहा है। ट्रेनें काफी देरी से संचालित हो रही हैं। लखनऊ से आने वाली डाउन रूट की गाड़ी संख्या 05283 विशेष ट्रेन करीब चार घंटे की देरी से आई। ट्रेनों में भीड़ होने की वजह से कई ट्रेनें देरी से चलीं। ट्रेन संख्या 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से पहुंची इसके अलावा पदमावत भी डेढ़ घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें