फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रोजगार मेले में मिल रही सिर्फ सेल्समैन-चौकीदार की नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। युवाओं को रोजगार मेला में सिर्फ चौकीदार और सेल्समैन की नौकरी दी जा रही है। इसके लिए मानदेय के तौर पर आठ से दस हजार रुपये दिए जा रहे और तैनाती गैर जनपद में की जा रही है। ऐसे में रोजगार मेला अनुप्रयोगी साबित हो रहा है।
विज्ञापन

सेवायोजन कार्यालय में मंगलवार को रोजगार मेला लगाया गया था। इसमें चार कंपनियां आईं। इनके प्रतिनिधियों ने आवेदकों का साक्षात्कार लिया। दो कपंनियां सेल्समैन की नौकरी दे रही थीं, जिसके लिए 9500 रुपये मानदेय निर्धारित था। चयनीत होने पर तैनाती प्रदेश के किसी अन्य जिले में होनी थी।
वहीं एक संस्था सुरक्षागार्ड व सुपरवाइजर के लिए साक्षात्कार ले रही थी। इसके लिए 14 हजार रुपये मानदेय निर्धारित किया था और उनको भी गैर जनपद में तैनाती दी जाएगी। एक संस्था की ओर से ब्लॉक ऑफिसर के पद के साक्षात्कार लिए गए। इसमें आवेदक को 4500 रुपये का मानदेय निर्धारित था।
विज्ञापन


रोजगार की तलाश में मेले में पहुंचे शाहाबादपुर के आशाराम ने बताया कि वह पहली बार रोजगार मेले में आए हैं। यहां पर अधिक विकल्प ही नहीं हैं। 9500 रुपये में बाहर रहकर नौकरी करना संभव नहीं है।


ग्राम साखिन के शिवम ने बताया कि वह हर बार उम्मीद लेकर आते हैं कि कोई अच्छी जाॅब मिलेगी। मगर यहां पर सेल्समैन, चौकीदार के अलावा कोई विकल्प नहीं है और मानदेय भी काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें