फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आरटीई में मात्र 160 अभिभावकों ने किया आवेदन

Sun, 04 Feb 2024 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सरकार के सहयोग से अपने बच्चे को आरटीई के तहत पब्लिक स्कूल में शिक्षा दिलाने में अभिभावक आगे नहीं आ रहे हैं। जागरूकता के अभाव में अब तक मात्र 160 आवेदन ही विभाग को प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत गरीब परिवारों के बच्चों को घर के निकटतम पब्लिक स्कूल में शिक्षा की व्यवस्था की गई है। योजना के तहत चयनित बच्चों की फीस और उनकी पुस्तकों की धनराशि सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाती है। इसके लिए अभिभावकों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है। आवेदन के सत्यापन के उपरांत जिला समिति लाटरी के माध्यम से बच्चों को प्रवेश के लिए चयन करती है।
वर्तमान में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जिसकी अंतिम तिथि 18 फरवरी निर्धारित है। विभाग की ओर से आवेदन के लिए प्रचार-प्रसार का दावा किया जा रहा है, मगर जागरूकता के अभाव में अभिभावक आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। जिले में 20 जनवरी से आवेदन की प्रक्रिया चल रही है, मगर अभी तक मात्र 160 आवेदन ही हो सके हैं।
विज्ञापन

इससे जिले के कई प्रतिभाशाली बच्चे पब्लिक स्कूल में शिक्षा पाने से वंचित रह सकते हैं। जिला समन्वयक राकेश शुक्ला ने बताया कि हर तहसील में काउंटर लगाया गया है और होिर्डंग आदि लगाकर प्रचार- प्रसार किया जा रहा है। आवेदनों की संख्या अभी बढ़ेगी।

04जेएनडी15: बाबा फुल्लू साध गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सांसद बृजेंद्र सिंह।  संवाद

04जेएनडी15: बाबा फुल्लू साध गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सांसद बृजेंद्र सिंह।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें