हरदोई। लॉकडाउन के चलते शिक्षक बच्चों की क्रियाशीलता को ऑनलाइन बढ़ा रहे हैं।
कैनाल रोड स्थित यूरो किड्स के प्रबंधक अतुल शुक्ला ने बताया कि बच्चों की ऑनलाइन क्रियाशीलता बढ़ाई जा रही है। अभिभावकों के मोबाइल पर सुबह आठ बजे से एक्टिविटी सिखाई जा रही है। इसमें बुधवार को बच्चों ने घर में बताए गए पंफ्लेट तैयार किए, जिसमें कोरोना से जागरूकता का संदेश दिया गया।
बच्चों ने बी रेडी टू फाइट कोरोना..., अपने लिए न सही तो अपनों के लिए घर पर रहे...आदि पंफ्लेट तैयार किए, जो बड़ों के लिए भी प्रेरणादायक हैं।