फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रोडवेज बस व ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर (हरदोई)। कटरा-बिल्हौर हाईवे पर बरसोहिया गांव के पास शनिवार की रात रोडवेज बस व सीमेंट से भरे ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में रोडवेज बस के चालक की मौत हो गई। वहीं, बस में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

बिलग्राम थाना क्षेत्र के कतारपुरवा गांव निवासी पवन (45) कन्नौज डिपो की रोडवेज बस चलाते हैं। वह हरदोई होकर कानपुर वाया से दिल्ली बस लेकर जाते हैं। पवन शनिवार की शाम को दिल्ली से बस लेकर वापस हरदोई लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में सवायजपुर थाना क्षेत्र के बरसोहिया गांव के पास देर रात रोडवेज बस व सामने से सीमेंट भरे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें चालक पवन समेत बस में सवार सीतापुर जनपद के मलिकापुर गांव निवासी तेजस्विनी (25) पत्नी धर्मेंद्र, फर्रुखाबाद जनपद के मुरहटी गांव निवासी शैलेंद्र (34), हरपालपुर थाना क्षेत्र के इकनौरा गांव निवासी अनिल (40), हरदोई जनपद के माधौगंज कस्बा निवासी लक्ष्मण गुप्ता (25), क्षेत्र के खजुआ पुरवा गांव निवासी लल्लन शर्मा (20) व गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टर ने सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां पर इलाज के दौरान रोडवेज चालक पवन की मौत हो गई। थानाध्यक्ष सुनील सिंह का कहना है कि रोडवेज बस में करीब 30 सवारी थीं। क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। पवन की पत्नी ममता व हिमांशु, नेहा सभी का रो-रोकर हाल खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें