फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रैक्टर और पिकअप की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में पिकअप की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। घटना में पिकअप सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।
विज्ञापन

कछौना कोतवाली क्षेत्र के गोसहा मजरा कुकुही निवासी रवि प्रकाश (40) सब्जी विक्रेता था। सोमवार की सुबह वह हरदोई में स्थित थोक सब्जी मंडी से सब्जी खरीदकर पिकअप से वापस जा रहा था। उसके साथ मढि़या पिपोना निवासी करन लाल (35) और राव बहादुर निवासी सुशील राठौर (30) भी थे। बघौली थाना क्षेत्र में गोपीपुरवा के पास अचानक साइकिल सवार सामने आ गया। उसे बचाने की कोशिश में अनियंत्रित हुई पिकअप मूंगफली भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई। घटना में रवि, करन, और सुशील गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां रवि की मौत हो गई, जबकि करन और सुशील का उपचार चल रहा है। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि जिला अस्पताल से मिली सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बघौली थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें