फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एक और युवक के अभिलेख पर एक करोड़ का लेनदेन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नौकरी के नाम पर अभिलेख लेने के बाद फर्जी फर्म खोलकर करोड़ों रुपये का लेनदेन करने का एक और मामला गुरुवार को सामने आया है। खास बात यह है कि लेनदेन की जानकारी मिलते ही युवक मौके से बिना कुछ बताए निकल गया और पुलिस में भी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। इससे इतर अमर उजाला की खबर को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक ने सीओ बघौली को पूरे मामले की विस्तृत जांच करने और एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


कछौना कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांव के लोगों के अभिलेख इस्तेमाल कर कई करोड़ रुपये का कारोबार किए जाने का मामला पिछले दो दिनों से सामने आ रहा है। अमर उजाला की पड़ताल में सामने आया कि फर्जीवाड़े के तार एनसीआर और हरियाणा से जुड़े हैं। नौकरी के नाम पर अभिलेख लेने के बाद चोरी के माल को खपाने और जीएसटी चोरी के खेल के लिए फर्जी फर्म खोली जा रही हैं।
हरदोई के 30-35 युवक इस फर्जीवाड़े के शिकार हुए हैं। लगभग 100 करोड़ रुपये का लेनदेन इन युवकों के अभिलेखों पर दिखाया गया है। गुरुवार को कछौना कोतवाली क्षेत्र के पूरा गांव निवासी कन्हैया लाल भी कछौना की एक सीएचसी पर पैनकार्ड लेकर पहुंचा, तो पता चला कि उसके नाम पर राधेकृष्ण ट्रेडर्स के नाम से फर्म बनाकर एक करोड़ रुपये का लेनदेन किया जा चुका है।
विज्ञापन

इससे इतर एसपी राजेश द्विवेदी ने अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेकर सीओ बघौली विकास जायसवाल को पूरे मामले की विस्तार से जांच करने और तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने बताया कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।





खुलने लगा फर्जीवाड़ा तो सस्पेंड होने लगीं फर्में

रोहतक जनपद के महम आरपीएफ थाने में 12 जनवरी को दर्ज कराए गए मामले के बाद जीएसटी चोरी और फर्जी फर्मों का खुलासा होना शुरू हुआ। इसके बाद इस खेल में शामिल जिम्मेदार सतर्क हो गए। कछौना के युवकों के अभिलेखों पर खोली गई फर्मों को सस्पेंड करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई। उदाहरण के लिए कन्हैयालाल के नाम पर जो फर्म राधेकृष्ण ट्रेडर्स के नाम से खोली गई उसे सस्पेंड करा दिया गया। इसी तरह कई अन्य फर्में भी सस्पेंड कराई गई हैं।





कछौना की पुलिस भी खोजेगी सूरज और नीरज को

कछौना क्षेत्र के युवकों के अभिलेख पूरा निवासी सगे भाइयों सूरज और नीरज ने एकत्र किए थे। खुलासा होने के बाद से दोनों फरार हैं। यूं तो रोहतक के महम आरपीएफ को उनकी तलाश है, लेकिन मामला सुर्खियों में आने के बाद स्थानीय पुलिस को भी दोनों के बारे में जानकारी जुटाने में लगाया गया है। हालांकि गुरुवार को कुछ पुलिस कर्मी पूरा गए थे, लेकिन सूरज और नीरज के घर पर कोई नहीं मिला।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें