फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सरकारी स्कूल भवन का मलबा और भूमि कब्जाने पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। प्राइमरी पाठशाला के भवन की जमीन पर कब्जा करने के मामले में गांव के तीन लोगों के खिलाफ
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच एसडीएम ने की थी।
खंड शिक्षा अधिकारी ने जरेली गांव के रमेश सिंह, राजेश सिंह व सर्वेश सिंह के खिलाफ शिकायत की थी कि तीनों ने गांव के कन्या प्राइमरी पाठशाला के भवन का मलबा अपने उपयोग में ले लिया और कृषि भूमि गाटा संख्या 434 जो कि राजस्व अभिलेखों में कन्या पाठशाला के नाम से अंकित है, पर अवैध कब्जा कर लिया है। डीएम के आदेश पर एसडीएम सदर ने मामले की जांच की थी।
विज्ञापन

इसमें आरोप सही पाए गए थे। इस पर एसडीएम सदर ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी हरियावां की तहरीर पर पिहानी पुलिस ने अरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें