फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दीपावली पर घरों में पूजन के लिए मिलेंगे 2.51 घंटे का समय, शाम 5.39 बजे से शुभ मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दीपावली पर इस बार लोगों को अमावस्या तिथि पर लक्ष्मी-गणेश के पूजन के लिए शाम के समय 5.39 बजे से रात 8.30 बजे तक शुभ मुहूर्त मिलेगा।
विज्ञापन

यह अवधि करीब दो घंटा 51 मिनट की होगी। प्रदोष के समय में वृषभ काल में लक्ष्मी-गणेश का पूजन शुभ माना जाता है।
शनिवार को भी बाजार में रौनक रही, लोगों ने धनतेरस का दोपहर तक शुभ मुहूर्त होने के चलते सोने-चांदी के आभूषणों, चांदी के सिक्कों की खरीदारी।
रविवार को भी लोगों ने लक्ष्मी-गणेश, कुबेर की मूर्तियों के साथ ही शुभ चिंह्नों, पूजन-सामग्री, मिट्टी के दीया, बिजली वाली झालरों आदि की पसंद के अनुसार खरीदारी की। लोगों ने लक्ष्मी की मूर्ति में आसन और गणेश की मूर्ति में उनकी सूड़ की दिशा पर विशेष ध्यान दिया। लोगों ने आचार्यगणों की ओर से बताए गए विधान के अनुसार मूर्तियों को पसंद किया और लिया।
सराफा बाजार में लोगों ने चांदी के सिक्कों की खरीदारी को वरीयता दी। शोरूम और दुकानों पर लक्ष्मी-गणेश के चित्र वाले चांदी के सिक्कों को मांग के अनुसार उपलब्ध कराया। लोगों ने भी इन सिक्कों को खूब पसंद किया। धान की फसल होने के साथ ही पूजन में महत्व रखने वाली खील-खिलौनों की भी खूब खरीदारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य उमाकांत शास्त्री, सनत्कुमार मिश्रा व संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि दीपावली पर पूजन के लिए शाम को पांच बजकर 39 मिनट से रात 8.30 बजे तक शुभ समय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें