फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हरदोई-शाहजहांपुर रोड पर कोतवाली देहात क्षेत्र में चौपाल सागर के पास वाहन का इंतजार कर रहे बुजुर्ग को हरदोई की ओर आ रहे तेज रफ्तार से ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे बुजुर्ग घायल हो गया। घायल को परिजन मेडिकल कॉलेज लाए। यहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के कोर्रिया गांव निवासी श्रीराम (75) सोमवार को पेंशन का रुपया निकालने के लिए चौपाल सागर के पास स्थित स्टेट बैंक आया था। यहां पर रुपया निकालने के बाद सियाराम घर जाने के लिए सड़क के किनारे वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार से आए ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से श्रीराम घायल हो गए। वहां से गुजर रहे गांव के लोगों ने घटना की जानकारी श्री राम के परिजनों को दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। उसे लेकर एक निजी क्लीनिक पर गए। जहां पर कुछ देर तक इलाज किया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने रेफर कर दिया। इस पर परिजन श्रीराम को लेकर जिला अस्पताल आए। यहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। श्रीराम के पांच पुत्र हैं। पत्नी कुंही देवी का रो-रोकर हाल खराब है। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि अभी परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें