पाली। थाना क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर सरसई गांव के निकट बुधवार दोपहर अधेड़ का शव फंदे पर लटकता मिला। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
बुधवार दोपहर पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सरसई गांव के बाहर कटरा-बिल्हौर मार्ग से गुजरे ग्रामीणों ने अधेड़ (50) का शव पेड़ में लटकता देखा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव का एक कान गला था। ग्रामीणों ने घटना की सूचना रूपापुर चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज अखिलेश सिंह ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतक आसमानी पैंट, सफेद टी शर्ट व जूते पहने था। उसकी जेब से तीन सौ रुपये मिले हैं। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। संवाद