फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्रदूषण को लेकर अधिकारी सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर यहां पर भी अधिकारी सतर्क हो गए हैं। नेशलन ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेशों का पालन कराने के लिए अधिकारियों की टीमों ने खेतों का निरीक्षण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

खेतों में फसल अवशेष जलाए जाने की घटना पर विराम लगाने के लिए सोमवार को शाहाबाद एसडीएम पूनम भास्कर, सीओ हेमंत उपाध्याय व जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार साहू के साथ टीम ने शाहाबाद क्षेत्र के पलथुआ व कछेलिया, खानपुर नगला, नस्योली डामर, रसूलपुर आदि गांवों में फसल अवशेष जलाए जाने की जानकारी गांवों का भ्रमण व खेतों का जायजा लिया। गांव में चौपाल लगाकर लोगों को फसल अवशेष न जलाने व डी-कंपोजर से खाद बनाने के प्रति प्रेरित किया। पलथुआ, कछेलिया में राजेंद्र के खेत में पराली जलाने और खानपुर नगला में कूड़ा जलाए जाने की पुष्टि हुई। एसडीएम ने लेखपाल को किसान के विरुद्ध एनजीटी के तहत कार्रवाई के आदेश दिए।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि फसल अवशेष जलाए जाने की अब तक 55 घटनाओं पर कार्रवाई की गई है। इस पर एक लाख 7500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है और इसमें से 62,500 रुपये वसूले गए हैं। बताया कि शाहाबाद में 32, सदर में 12, सवायजपुर में पांच, बिलग्राम व संडीला में 3-3 घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें