फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: निकायों में शपथ ग्रहण के लिए अधिकारी नामित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शपथ ग्रहण के लिए अधिकारियों को नामित कर दिए गए हैं। डीएम ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों की सहमति पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तिथि तय कर दी हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एमपी सिंह ने शपथ ग्रहण के लिए जारी आदेश में कहा है कि नामित अधिकारी अपने-अपने निकाय के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाएंगे। इसके लिए निकायवार तिथियों का निर्धारण कर दिया गया है। 26 और 27 मई को शपथ ग्रहण कार्यक्रम होंगे। नामित अधिकारी शपथ ग्रहण की रिपोर्ट उसी दिन शाम को पांच बजे तक उनके कार्यालय में प्राप्त कराएंगे।
डीएम ने बताया कि नगर पालिका परिषद हरदोई के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को वे स्वयं 26 मई को शपथ दिलाएंगे। 26 को ही शाहाबाद में शाहाबाद एसडीएम, मल्लावां में बिलग्राम एसडीएम, संडीला में संडीला एसडीएम, सांडी में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम, नगर पंचायत कुरसठ में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय और पाली में सवायजपुर एसडीएम शपथ दिलाएंगे। बताया कि 27 मई को नगर पालिका परिषद पिहानी में शाहाबाद एसडीएम, बिलग्राम में बिलग्राम एसडीएम, नगर पंचायत गोपामऊ में सदर एसडीएम, कछौना में डिप्टी कलक्टर संजीव ओझा और माधौगंज में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय और बेनीगंज में डिप्टी कलक्टर राकेश कुमार सिंह शपथ दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें