फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: वायरल वीडियो में जातिसूचक शब्दों पर आपत्ति, पुलिस ने युवक के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

Sun, 15 Jan 2023 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

संडीला थाना क्षेत्र में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक युवक जाति विशेष के लिए अपशब्दों का उपयोग कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद समुदाय में आक्रोश है। मामले में सभासद प्रतिनिधि की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के संडीला थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में जातिसूचक शब्दों पर लोगों ने आपत्ति जाहिर की। इसको लेकर समुदाय विशेष आक्रोशित है। कस्बे के सभासद प्रतिनिधि की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन

शनिवार रात सभासद प्रतिनिधि बबलू कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वायरल वीडियो से वह आहत हैं। वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें युवक विधायक को अपना बताते हुए एक जाति विशेष के लिए अपशब्द कहता दिखाई दे रहा है।
वीडियो में दिख रहे युवक का वीडियो बनाने वाले भी उसके अपशब्दों का समर्थन करते सुनाई दे रहे हैं। कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम देवई पोस्ट लुमामऊ निवासी नागपाल के विरुद्ध  रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें