फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: यात्रियों की बढ़ी संख्या, बसों के फेरे बढ़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर रोडवेज स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक ने स्टेशन का निरीक्षण कर महिलाओं को 24 घंटे निशुल्क यात्रा के विषय में दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्थानीय रोडवेज बस स्टेशन से प्रतिदिन 139 बसोंं को संचालन किया जा रहा है। जिससे प्रतिदिन से दस से 12 हजार यात्री यात्रा करते थे। रक्षा बंधन के त्योहार के कारण यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। रविवार को सामान्य दिनों के सापेक्ष यात्रियों की संख्या अधिक रही। यात्रियों की संख्या को देखते हुए दिल्ली मार्ग सहित कई प्रमुख मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए है। रक्षा बंधन पर चालक - परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना भी चल रही है।
क्षेत्रीय प्रबंधक एमएल केसरवानी ने रविवार को रोडवेज स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक मार्ग पर संचालित होने वाली बसों के अलावा यात्रियों की सुविधाओं को देखा। उन्होंने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को त्योहार पर बसों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और रविवार की रात 12 बजे से सोमवार की रात 12 बजे तक 24 घंटा महिला यात्रियों को दी जाने वाली निशुल्क यात्रा के संबंध में दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहार पर यात्रियों को असुविधा न हो इसका ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें