हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने जनपद के चार ब्लाकों में तैनात तीन खंड विकास अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
अहिरोरी और कोथावां के खंड विकास अधिकारी अमरेश चौहान, पिहानी के खंड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार शुक्ला, बेंहदर की खंड विकास अधिकारी सुधा आर्या को जारी नोटिस में सीडीओ ने कहा है कि संबंधित क्षेत्रों में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराने का कार्य धीमा चल रहा है। 26 अप्रैल तक कोथावां में 813, अहिरोरी में 1202, पिहानी में 1267 और बेंहदर में 1230 लोगों ने ही आरोग्य सेतु एप डाउनलोड किया है। इस संबंध में स्पष्टीकरण मांग संबंधित ब्लाकों में कार्य तेज करने के निर्देश भी दिए गए हैं।