हरदोई। विकास खंड भरखनी के सात पंचायत सचिवों ने फरवरी और मार्च में बायोमीट्रिक उपस्थिति में लापरवाही बरती है। सभी को बीडीओ ने नोटिस जारी किया है। तीन दिन में साक्ष्य सहित जवाब मांगा है।
विकास खंड भरखनी में ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों ने बायोमीट्रिक उपस्थिति मार्च में कभी-कभार ही लगाई है। प्रभारी बीडीओ एवं सहकारिता के सहायक आयुक्त अखिलेश प्रताप सिंह ने बयोमीट्रिक उपस्थिति लगाने में लापरवाही पर पंचायत सचिव अजय कुमार अवस्थी, सत्येंद्र शर्मा, विकास अग्निहोत्री, नीरज वर्मा, धीरेंद्र प्रताप सिंह, दिलीप पटेल और पदम पाठक को नोटिस जारी किया है।
कहा है कि तीन दिन में साक्ष्य सहित जवाब उपलब्ध कराएं, ताकि परीक्षण कर आगे की कार्रवाई की जा सके। चेतावनी दी है कि जवाब न देने और संतोषजनक न होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।