फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नालों पर अतिक्रमण करने वाले 112 लोगों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। नाला पर अतिक्रमण करने वाले 112 लोगों को पालिका परिषद की ओर से नोटिस जारी किया गया। सभी से सात दिन में अतिक्रमण हटाने या आवंटन का प्रमाण पत्र देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय की ओर से नगर के नालों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए थे। उसी क्रम में नगर पालिका परिषद की ओर से नालों पर अतिक्रमण करने वाले 112 लोगों को नोटिस जारी किए हैं।
अधिशासी अधिकारी रामरतन अंबेश ने बताया कि 18 नालों में पर अतिक्रमण करने वालों को चिह्नित किया गया था। इनमें बेझा रोड, घंटाघर, सब्जी मंडी, फ़ूटामठ मंदिर के पास नाला राष्ट्रपिता इंटर कॉलेज बड़ी फील्ड के आसपास खेडा अजमत, महुआटोला चुंगी से बस स्टैंड आदि नालों पर पक्का निर्माण कराने वाले 112 लोग शामिल हैं। इन सभी को नोटिस जारी कर सात दिन के अंदर अपनी दुकान के आवंटन संबंधी समस्त प्रपत्र दिखाने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें