फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई भी गठबंधन प्रधानमंत्री मोदी को हटा न पाएगा : नरेश

Thu, 26 Oct 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-40-पत्रकाराें से बात करते पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल। संवाद
विज्ञापन

- पत्रकार वार्ता में पूर्व सांसद ने महिला बिल लागू करने से पहले लोकसभा की सीटें दो गुनी किए जाने की बात कही
संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा है कि भारत की जनता सौभाग्यशाली है, जिसे नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला। पूरे विश्व में किसी भी घटनाक्रम में अब भारत की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। विपक्ष चाहे इंडिया गठबंधन बनाए या इंडोनेशिया, मोदी को हटाने का मंसूबा सफल नहीं होगा। जनता मोदी लाओ का नारा खुद लगा रही है।
वैटगंज स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत में पूर्व सांसद ने कहा कि महिला आरक्षण बिल लंबे समय से अटका था। इसे पारित कराने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री को बधाई दी। कहा कि बिल लागू करने से पहले लोकसभा सीटों का परिसीमन कर इनकी संख्या दोगुनी कर दी जाए, ताकि महिलाओं को अधिक लाभ मिले।
विज्ञापन

नरेश अग्रवाल ने कहा कि हरदोई में कुछ दिन पहले सपा अध्यक्ष ने कांग्रेस के खिलाफ जो तेवर दिखाए हैं उससे यह स्पष्ट हो गया है कि गठबंधन बंदरबांट करने में सफल नहीं होगा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का विरोध हर स्तर पर होना चाहिए। पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में उन्होंने भाजपा की जीत का दावा किया।
नरेश अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले वह पूरे जनपद का दौरा कर पार्टी का माहौल बनाएंगे। प्रत्याशी कौन होगा, यह पार्टी तय करेगी। पत्रकार वा र्ता के दौरान नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला और उत्तर प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राकेश अग्रवाल भी मौजूद रहे।

इनसेट
प्रतिनिधि न बनाएं जनप्रतिनिधि
पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने जनप्रतिनिधियों को सुझाव दिया है कि अपना प्रतिनिधि नियुक्त न करें। संविधान में भी प्रतिनिधि का कोई उल्लेख नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधियों की वजह से जनप्रतिनिधियों की बदनामी होती है, भ्रष्टाचार के आरोप लगते हैं।
विज्ञापन


इनसेट
कानून तोड़ने वालों से सख्ती से निपटे पुलिस और प्रशासन
भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर न सिर्फ देश में बल्कि विदेश में भी यूपी की मिसाल दी जाती है। जनपद के भी अफसरों को ध्यान रखना चाहिए कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि कार्रवाई करते समय यह न देखें कि जिस पर कार्रवाई हो रही है वह किस दल का व्यक्ति है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें