फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्रशिक्षण से नौ पीठासीन अधिकारी रहे गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नगरीय निकाय चुनाव के मतदान कार्मिकों के पहले दिन बुधवार के प्रशिक्षण में नौ पीठासीन अधिकारी गैरहाजिर रहे। प्रभारी अधिकारी कार्मिक, प्रशिक्षण सीडीओ ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने संबंधित कार्यालयाध्यक्षों को आदेश दिए हैं कि (गुरुवार को) आज के प्रशिक्षण में उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। गुरुवार को गैरहाजिरी पर एफआईआर कराते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने बताया कि निकाय चुनाव के मतदान कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण शुरू करा दिया गया है। पहले दिन दो पालियों में कराए गए प्रशिक्षण में बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा और कृषि विभाग के कुल नौ कर्मचारियों ने उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है। सहायक प्रभारी अधिकारी डीडीओ अजय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम पाली में बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक अध्यापक सुनील कुमार अवस्थी, जितेंद्र कुमार और वैभव चौहान और माध्यमिक शिक्षा विभाग के महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स कॉलेज सदरपुर के अध्यापक अनिल कुमार गैरहाजिर रहे हैं।
बताया कि दूसरी पाली में कृषि विभाग के सहायक निदेशक श्यामलाल, माध्यमिक शिक्षा विभाग के जीएचएसएस आगमपुर के प्रभारी प्रधानाचार्य उमेश सिंह कुशवाहा, बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक अध्यापक अंकित सिंह, सुरेंद्र पाल और अमित कुमार कटियार गैरहाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें