फोटो- 38 शहर के मोहल्ला अशोक नगर में दवा का छि़ड़काव करता कर्मचारी। संवाद
हरदोई। बीते 24 घंटे के अंदर जिला चिकित्सालय की पैथोलॉजी से जारी जांच रिपोर्ट में नौ लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जनपद में अब तक 153 डेंगू के मरीज हाे गए हैं। नौ नए मरीज मिलने के बाद संबंधित क्षेत्रों में दवा छिड़काव का निर्देश सीएमओ ने दिया है।
दवा छिड़काव के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। बुधवार को शहर के मोहल्ला अशोक नगर में पहुंची टीम ने 216 घरों में दवा का छिड़काव किया।
टीम में मलेरिया निरीक्षक प्रभात पांडेय, प्रमोद कुमार त्रिपांशू शर्मा, नवीन पाठक,राजकुमार,राजीव गुप्ता व अवधेश सिंह शामिल है। (संवाद)