हरदोई। जिले में कोरोना वायरस दिन पर दिन अपनी रफ्तार में तेजी ला रहा है। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में नौ मरीजों को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई है।
सीएमओ डॉक्टर राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में नौ लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। इनमें से मल्लावां के इस्लामपुर का 16 वर्षीय किशोर, पुरबावा का 71 वर्षीय वृद्ध, माधौगंज के खेमीपुर का 35 वर्षीय युवक, कछौना चौराहा की 24 वर्षीय महिला, बावन के अमिर्ता की 30 वर्षीय महिला, अहिरोरी के कोट अहिरोरी निवासी 37 वर्षीय महिला, भरावन की हनहिया निवासी 30 वर्षीय महिला,सुरसा का ब्रजलालपुरवा निवासी 43 वर्षीय युवक समेत संडीला के सुम्बाबाग निवासी 25 वर्षीय महिला शामिल हैं। (संवाद)