फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रात की बारिश से दिन में गर्मी से रही राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मौसम के मिजाज के बदलने से सोमवार को लोगों को गर्मी व उमस से कुछ राहत रही। रविवार की रात 34.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। अगले दो दिन हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

रविवार की शाम को बारिश शुरु हुई, इसके बाद रुक- रुक कर पूरी रात बारिश होती रही। बारिश होने और तेज हवा चलने से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। रविवार की रात 34.2 मिमी हुई, बारिश से सोमवार को लोगों को उमस व गर्मी से कुछ राहत रही। वेधशाला प्रभारी आरसी वर्मा के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 सेल्सियस रहा। रात के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई। वेधशाला प्रभारी के अनुसार अगले दो दिन आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें