फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पचदेवरा। थाना क्षेत्र के बरूआरा के मजरा डड़िया में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालीजन रस्सी का फंदा लगाकर खुदुकशी करने की बात कह रहे हैं। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

डड़िया निवासी बबलू उर्फ रमेश की पत्नी अनुप्रिया का शव कमरे में चारपाई पर संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। पति का कहना है कि पत्नी अनुप्रिया ने रस्सी का फंदा लगाकर जान दी है। सवायजपुर निवासी भाई अनुकूल ने आरोप लगाया है कि बहन की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए गले में फंदा कसा गया है। बबलू की मां मुन्नी देवी ने कुछ भी नहीं बताया।
अनुप्रिया के भाई सवायपुर निवासी आकाश बताया कि बहन की शादी तीन दिसंबर 2022 को बबलू के साथ हुई थी। शादी में दान-दहेज भी दिया गया था। आरोप लगाया कि दहेज की मांग कर पति, सास व अन्य ससुरालीजन उसकी बहन का उत्पीड़न करते थे। ससुरालीजनों ने मांगे पूरी न होने पर बहन की हत्या कर दी है।
विज्ञापन

मृतका के भाई अंकुल ने बताया कि गुरुवार को उसने रमेश से बहन अनुप्रिया से बात कराने के लिए कहा लेकिन, उसने बात नहीं कराई। प्रभारी निरीक्षक बालकृष्ण मिश्रा ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मृतका के पिता बलवीर कुशवाहा झांसी में ट्रक चालक हैं, उनके आने का इंतजार है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझ सकेगी।

चर्चाएं और भी हैं
बबलू उर्फ रमेश के चाल-चलन को लेकर गांव में चर्चाएं हैं। लोग दबी जुबान से गांव में किसी से निकटता की बात कह रहे हैं। पत्नी अनुप्रिया के विरोध करने पर कलह भी होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें